logo

JIO का डेटा प्लान हुआ इतना महंगा, चुकानी होगी बड़ी कीमत

JIO का डेटा प्लान हुआ इतना महंगा, चुकानी होगी बड़ी कीमत

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

हर चीज मंहगी हो रही है तो फिर आप मोबाइल का डाटा प्लान आप कब तक सस्ता चलाते रहेंगे। इन दिनों एयरटेल और वोडाफोन के टैरिफ प्लान के दाम बढ़े थे तो ऐसे में जियो कैसे पीछे रहता। जियो ने भी अपने टैरिफ की कीमतें बढ़ा दी है। रिलायंस जियो का कहना है कि टैरिफ प्लान्स की कीमत बढ़ने के बाद भी उसके प्लान्स अन्य ऑपरेटर्स से सस्ते हैं। जियो ने 1 दिसंबर से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब बेसिक जियो प्लान जो पहले 75 रुपये था, उसकी कीमत 91 रुपये हो गयी है। 

 इस तरह से होंगे प्लान 
बता दें कि Jio प्रीपेड प्लान्स में लगभग 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की ओर से अपने सालाना रिजार्ज प्लान में सबसे ज्यादा 480 रुपये बढ़ाया गया है। जियो के 365 दिनों की वैधता वाला 2399 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 2879 रुपये खर्च करने होंगे और इस प्लान में डेली 2जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। 

 149 रुपये बदले 179 रुपये 
अब डेली 1जीबी डेटा के लिए न्यूनतम 149 रुपये की जगह 179 रुपये देने होंगे और यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आएगा। इसमें डेली 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। 2 जीबी डेटा के लिए 249 रुपये की बजाय 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस प्लान में साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डेली 200 एसएमएस ऑफर किए जाएंगे।