द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
जस्टिस बी.वी नागरत्ना भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन सकती हैं। शपथ लेने के साथ ही बी.वी नागरत्ना इतिहा रच देंगी। वरिष्ठता के आधार पर नागरत्ना साल 2027 में भारत की चीफ जस्टिस बनेंगी। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम द्वारा प्रस्तावित सभी 9 नामों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी है। अब फाइल को औपचारिकता पूरी करने के लिए आगे बढ़ाया गया है।
अगले सप्ताह शपथ ले सकते हैं न्यायाधीश
गौरतलब है कि ये सभी न्यायाधीश अगले सप्ताह शपथ ले सकते हैं। इस लिस्ट में एक नाम बी.वी नागरत्ना का भी है। शपथ लेने के साथ ही जस्टिस बी.वी नागरत्ना देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बनने की तरफ कदम बढ़ाकर इतिहास रच देंगी। वरिष्ठता के क्रम में नागरत्ना साल 2027 में देश की पहली चीफ जस्टिस बनेंगी। ये भारत की न्यायिक व्यवस्था में मील का पत्थर होगा।
राष्ट्रपति की सूची में कुल 9 जजों का नाम है
मिली जानकारी के मुताबिक सूची में जो 9 नाम हैं उनमें से 8 हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। एक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। सूची में कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके ओका, गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ, सिक्किम हाईकोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी, तेलांगना हाकोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस बी.वी नागरत्ना, केरल हाईकोर्ट के जस्टिस सी.टी रविकुमार, मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस एम.एम सुंदरेश, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और सीनियर अटॉर्नी जनरल पी.एस नरसिम्हा का नाम शामिल है। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम के अध्यक्ष चीफ जस्टिस एनवी रमन हैं।

पहली बार 3 महिला जजों की संस्तुति की गई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में जस्टिस यूयू ललित, ए.एम खानविलकर, डीवाई चंद्रचूड़ और एल नागेश्वर भी शामिल थे। पहली बार सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने एक बार में तीन महिला जजों के नामों की संस्तुति की है। देश की सर्वोच्च अदालत में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर भी इस संस्तुति के जरिए संदेश दिया गया है।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बन सकेंगी नागरत्ना
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जिन 9 न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए की है उनमें से 3 भविष्य में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बन सकेंगे। फरवरी 2027 मं सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत के सेवानिवृत्त होने पर जज जस्टिस विक्रम नाथ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनेंगे। इसके बाद जज बी.वी नागरत्ना, जस्टिस नाथ की जगह लेंगी। वो भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस बन जाएंगी। उनका कार्यकाल 1 महीने से ज्यादा का होगा।