द फॉलोअप टीम:
अफगानिस्तान में अराजकता के बीच गुरुवार को काबूल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हुआ। हमले में 60 सिविलियन और 12 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। मिली सूचना के अनुसार दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने भीड़ को निशाना बनाया। 72 लोगों की मौत के अलावा लगभग 150 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अफगान स्वास्थ्य अधिकारी ने 60 सिविलियन के मरने की सूचना दी है, जबकि तालिबान कह रहा है कि हमले में 13 लोग मारे गए हैं और 15 घायल हैं। इधर अमेरिका ने 12 जवानों की शहादत की पुष्टि की है।

आइएसआइएस ने किया है हमला: अमेरिका
दुनिया के कई मुल्क इस घटना की निंदा कर रहे हैं। अमेरिका ने कहा है कि इस घटना में आइएस का हाथ है। राष्ट्रीय अखबार दैनिक जागरण के मुताबिक आइएस ने घटना की जिम्मेवारी ले ली है। इधर दुनिया के तमाम देश इस घटना की निंदा कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर दहशत का महौल है। लोग कई दिनों से वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत ने भी की हमले की निंदा
काबूल एयरपोर्ट पर हुए हमले की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि काबूल में हुए विस्फोट की भर्त्सना करते हैं। हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं। भारत की तरफ से यह भी कहा गया कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजूट होना चाहिए।
तस्वीर - Getty Images, CNN