logo

इन राज्यों में कप्पा वैरिएंट मिलने से चिंता में वैज्ञानिक, जानिए! कितना है खतरनाक

इन राज्यों में कप्पा वैरिएंट मिलने से चिंता में वैज्ञानिक, जानिए! कितना है खतरनाक
द फॉलोअप टीम, जयपुर:

कोरोना के नए-नए वैरिएंट मिलने से डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ती जा रही है। राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट कप्पा के मरीज मिलने से सरकार की परेशानी बढ़ गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया की राज्य के नए वैरिएंट कप्पा के 11 मरीज मिले हैं, जिसमें अलवर और जयपुर से 4 मरीज, बाड़मेर से 2 मरीज और भीलवाड़ा से 1 मरीज मिला है। रघु शर्मा ने बताया कि कप्पा, डेल्टा की तुलना में कम खतरनाक हैं।



कहां-कहां मिला है कप्पा वैरिएंट
13 जुलाई को राजस्थान में 11 कप्पा वैरिएंट के मरीज मिले है। उत्तर प्रदेश में 2 तथा त्रिपुरा में 11 कप्पा वैरिएंट मिले है। अक्टूबर 2020 में देश में कप्पा वैरिएंट के मरीज सबसे पहले मिले थे। विशेषज्ञों के अनुसार कप्पा वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। यह बस केवल कोरोना का एक वैरिएंट है। पिछले 24 घंटे में देश में 30827 नए मरीज सामने आये हैं जबकि 48930 मरीज ठीक होकर वापस लौटे हैं। वहीं देश में कुल 2024 मरीजों की मौत हुई। 



क्या हैं कप्पा वेरिएंट के लक्षण?
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस के कप्पा वेरिएंट से पीड़ित लोगों में खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे प्राइमरी लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं, माइल्ड और गंभीर लक्षण कोरोनावायरस के अन्य म्यूटेंट्स के लक्षण की ही तरह होंगे। इस वैरिएंट को लेकर अभी शोध हो रहे हैं लिहाजा अभी इससे जुड़ी कई जानकारी सामने आ सकती है।