logo

एक ऑटो ड्राइवर के हाथ जब लग गए 12 करोड़...जानिये फिर क्‍या हुआ

एक ऑटो ड्राइवर के हाथ जब लग गए 12 करोड़...जानिये फिर क्‍या हुआ

द फॉलोअप टीम, त्रिवेंद्रम:

कहते हैं देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है और ऐसा ही कुछ हुआ केरल में रहने वाले एक ऑटो चालाक के साथ। ऑटो चलाकर परिवार का पेट पालने वाले जयपालन पीआर की किस्मत रातों रात बदल गयी है।  आज उनकी तलाश हर मीडिया के कैमरे को है। 56 साल के जयपालन पीआर की 12 करोड़ की लॉटरी लगी है। कोच्चि में जयपालन अपने परिवार 95 वर्षीय मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।  पहले तो लॉटरी जीतने की खबर पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब यह सच साबित हुआ तो वह ख़ुशी से गदगद हो उठे। 

पूरी जिंदगी बदल गयी 
जयपालन पीआर अब तक बेहद ही गरीब थे। फिर भी वह अपने अपने बच्चों को सुनहरा भविष्य देना चाहते थे और अब इतने रूपये आने से वह अब सच में बच्चों को अच्छा भविष्य दे पाएंगे। जयपालन ने 12 करोड़ रुपये की ओणम बंपर लॉटरी में जीती है।  इसी रविवार को लॉटरी के नतीजे निकले हैं। जयपालन ने कहा, ‘मुझे टीवी के जरिए बंपर प्राइज जीतने का पता चला। पहले तो विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब मैंने विजेता नंबर से अपनी टिकट के नंबर को मिलाया तब जाकर यकीन आया। जयपालन ने सोमवार को स्थानीय बैंक शाखा में अपना लॉटरी टिकट जमा किया। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फ़ैल गयी। 


हर साल लेते थे टिकट 

जयपालन हर साल लॉटरी खरीदते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं हर सीजन में एक बंपर टिकट खरीदता हूं और इस बार किस्मत ने मेरा साथ दिया। लॉटरी से जो रकम मिलेगी, उसमें से कुछ घर बनाने और कर्ज चुकाने में खर्च करूंगा।  बाकी मेरे बच्चों की पढ़ाई के काम आएगी।  जयपालन ने 10 सितंबर को टिकट खरीदा था। कुल टैक्स कटौती के बाद जयपालन पीआर हाथ में करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये आएंगे।