logo

किन्नर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार 

किन्नर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार 

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:

बिजनौर में अफजलगढ़ इलाके में एक किन्नर को दिन-दहाड़े गोली मार दी गई। किन्नर का नाम ज्योति रानी है। ज्योति को उसके पति ने ही गोली मारी है।  हत्या के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि किन्नर महिला का उसके पति के साथ रुपयों का विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों में झगड़ा होता रहा है।

पुलिस ने फरार पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

आज सुबह भी हुआ विवाद 
आस-पास के लोगों का कहना है कि आज सुबह भी दोनों के बीच विवाद हो रहा था। किन्नर ज्योति रानी और उसके पति सद्दू में पैसे को लेकर विवाद होता था। सद्दू ने सुबह 9 बजे ज्योति को गोली मारी है। किन्नर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। बरहाल इस घटना के बाद तमाम पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

गहनता से हो रही जांच 
आरोपी पति की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगो से भी घटना के बारे में पता किया जा रहा है। फ़िलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

घटना के जल्द खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंची है।पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा।