logo

आपके लिए क्‍यों खास है आज का दिन और जानिये इस बैग की खासियत के बारे में

आपके लिए क्‍यों खास है आज का दिन और  जानिये  इस बैग की खासियत के बारे में
द फॉलोअप टीम, रांची : 
दुनिया भर में 12 जुलाई को "पेपर बैग डे" मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करने में मदद करने के लिए प्लास्टिक की बजाय पेपर बैग का उपयोग करने के बारे में जागरूकता फैलाना है। पेपर बैग हानिकारक प्लास्टिक की थैलियों के लिए एक पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है।



कितना खतरनाक है प्लास्टिक 
दरअसल, प्लास्टिक को विघटित होने में  हजारों साल लगते हैं और यह जीव-जन्तुओं के लिए भी हानिकारक है। दुनियाभर से समुद्र में प्लास्टिक का कचरा जमा हो रहा है, जिससे मछलियों की मौतें हो रही हैं। इसे लेकर कई बार वैज्ञानिक चेतावनी दे चुके हैं कि साल 2050 तक समुद्र में मछलियों के बराबर ही प्लास्टिक कचरा होगा।




पेपर बैग का इतिहास
बताते चलें कि अमेरिकी आविष्कारक फ्रांसिस वोले (Francis Wolle) को साल 1852 में पहली पेपर बैग मशीन पेटेंट कराने का श्रेय दिया गया था।



मदर ऑफ द ग्रोसरी बैग
"मदर ऑफ द ग्रॉसरी बैग" मार्गरेट ई नाइट ने साल 1870 में चौकोर, फ्लैट बॉटम बैग बनाए और उन्होंने वह मशीन बनाई, जो प्लास्टिक को मोड़ देता और उन्हें चिपकाकर बैग बना देता था। इसके बाद दुनियाभर में प्लास्टिक बैन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए और लोगों ने भी इस बात को समझा। लिहाजा अब लाखों लोगों ने प्लास्टिक की बजाय कागज की थैलियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जो फिर से इस्तेमाल होने के साथ-साथ ही उन्हे री-साइकिल भी किया जा सकता है। वे बायोडिग्रेडेबल हैं, और उन्हें संभालना भी आसान है।

कितनी अच्छाइयां हैं पेपर बैग मैं 
-पेपर बैग 100 फीसदी री-साइकिल किए जा सकते हैं और सिर्फ एक महीने के भीतर विघटित हो सकते हैं।
-प्लास्टिक बैग की तुलना में पेपर बैग बनाने में कम ऊर्जा लगती है।
-पेपर बैग पालतू जानवरों, अन्य जानवरों के लिए सुरक्षित हैं।
-पेपर बैग का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए भी किया जा सकता है।