logo

आज बढ़ेगी गर्मी, राज्य में कमजोर पड़ा मानसून, जानिए मौसम का पूरा हाल

12486news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची

रविवार को झारखंड की राजधानी रांची सहित तमाम जिलों में मौसम साफ रहेगा। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश थमेगी और धूप देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान वातावरण के तापमान में 2 डिग्री का इजाफा भी होगा। हालांकि संभव है कि शाम तक एक या दो बार बारिश हो। जानकारी मिली कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा, वहीं ह्यूमिडिटी 97% तक पहुंच सकती है। यानी अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को गर्मी अधिक होगी। 

रविवार को कमजोर रहेगा मानसून 

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि राज्य के उत्तरी पश्चिमी और मध्य भाग में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावनाएं कम हैं। बता दें कि शनिवार को राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य थी। कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले में 81 मिलीमीटर हुई है। सबसे अधिक तापमान देवघर में 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और सबसे कम तापमान चाईबासा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।