logo

योगी सरकार के विज्ञापन में कोलकाता का फ्लाई ओवर, लोगों ने कर दिया ट्रोल 

योगी सरकार के विज्ञापन में कोलकाता का फ्लाई ओवर, लोगों ने कर दिया ट्रोल 

द फॉलोअप टीम, लखनऊ: 

योगी सरकार का विज्ञापन विवादों के घेरे में है।  यह विज्ञापन का विवाद तब सामने आया है, जब कुछ महीनो में यूपी चुनाव होने वाले हैं। अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित विज्ञापन को लेकर लोग योगी सरकार को ट्रोल कर रहे हैं। इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिखाया गया है। साथी ही कोलकाता का मां फ्लाईओवर भी विकास की तस्वीरों में लगा दी गयी है। वहीँ  जेडब्ल्यू मेरियट होटल दिखाया गया है। इस विज्ञापन को लेकर टीएमसी , सपा, कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है , 'ऐसा विकास न सुना होगा न देखा होगा। कलकत्ता का फ्लाईओवर खींचकर लखनऊ ले आए हमारे CM आदित्यनाथ जी। भले ही विज्ञापन में ले आए लेकिन लाए तो।'

तंज कस रहा विपक्ष 

टीएमसी  नेता मुकुल रॉय ने कहा 'श्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी को बचाने के लिए इतने लाचार हैं कि सीएम बदलने के अलावा उन्हें विकास और बुनियादी ढांचे की तस्वीरों का भी सहारा लेना पड़ा है।' वहीँ सपा ने कहा , 'मुख्यमंत्री के झूठ की फिर खुल गई पोल! विज्ञापनों में जनता का पैसा पानी की तरह बहाने वालों के पास दिखाने के लिए अपना किया कोई काम नहीं, तो कोलकाता में हुए निर्माण की तस्वीर छाप कर जनता को कर रहे गुमराह, शर्मनाक! यह है झूठ बोलने में नंबर 1 भाजपा सरकार। जिसके "दिन है बचे चार"!' 

क्या कहा अभिषेक बनर्जी ने 

तृणमूल के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, "योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी के विकास का मतलब है, ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में हुए बुनियादी ढांचे के विकास की तस्वीरें चुराना और उन्हें अपना कहकर इस्तेमाल करना! ऐसा लगता है कि भाजपा का 'डबल इंजन मॉडल' सबसे मजबूत राज्य में बुरी तरह से विफल हो गया है और वह अब सार्वजनिक तौर पर उजागर हो गया है!" 

इंडियन एक्सप्रेस ने स्वीकार की गलती 
जब यह विज्ञापन विवादों में घिर गया तब इंडियन एक्सप्रेस ने गलती स्वीकार की। इंडियन एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद की गलती स्वीकार की। ये भी बताया कि विज्ञापन विभाग की गलती के चलते ऐसा हुआ है और अब इस विज्ञापन को डिजिटल प्लेटफार्म से हटा दिया गया है।