logo

फैक्ट्री में शेड निर्माण के दौरान गिरा मजदूर, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

8194news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में अतिवीर हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड लोहा फैक्ट्री में शेड बनने का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को एक मजदूर नीचे गिर गया। घटना में मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर की पहचान खलीक अंसारी के रूप में हुई है। वह गादी श्रीरामपुर के रहना वाला था।

परिजनों को मिलेगा मुआवजा
फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूर की मौत पर कहा कि परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि अंदर शेड निर्माण कार्य चल रहा है। खलीक भी शेड बनाने में लगा था। वह अचानक शेड से नीचे गिर गया। निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी।