द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सोमवार को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को आज सत्र न्यायालय में पेश किया जायेगा। आशीष मिश्रा की पेशी के मद्देनजर पुलिस ने लखीमपुर खीरी सत्र न्यायालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। गौरतलब है कि आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपियों में से हैं। 9 अक्टूबर को नोटिस जारी किये जाने के बाद आशीष मिश्रा ने स्पेशल क्राइम ब्रांच कार्यालय में हाजिरी लगाई थी।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेने की बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जी रही थी लेकिन वो घर पर नहीं मिले। इस बीच आशीष मिश्रा के नेपाल भाग जाने की अटकलें लगी। पुलिस ने 2 बार उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया। आखिरकार 9 अक्टूबर को आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी स्थित यूपी पुलिस के स्पेशल क्राइम ब्रांच के कार्यालय में हाजिर हुआ। यहां 12 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आशीष जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जायेगा।

लखीमपुर के तिकुनिया बस्ती में हिंसा
गौरतलब है कि यूपी के लखीमपुर जिला स्थित तिकुनिया बस्ती में उस वक्त हिंसा भड़क गई थी जब किसान आंदोलन में भाग लेते किसानों पर आशीष मिश्रा के काफिले में शामिल गाड़ी चढ़ गई थी। घटना में 4 किसानों की मौत हो गई। किसानों की मौत के बाद भड़की हिंसा में 4 और लोगों की मौत हो गई जिनमें से 1 पत्रकार था। एक वाहन चालक जबकि 2 बीजेपी कार्यकर्ता थे। मामले में सियासत भी गरमाई। विपक्षी पार्टियां अभी भी हमलावर है। जांच जारी है।