logo

बिहार उपचुनाव में लालू की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, कार्यकर्ताओं में जागा नया जोश

14124news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लंबे अंतराल के बाद पटना पहुंचे। लालू यादव तीन साल के लंबे अंतराल के बाद पटना पहुंचे। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव और तेजप्रपात यादव ने पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया। राजद कार्यकर्ताओं में भी खूब जोश दिखा। कार्यकर्ताओं में काफी खुशी दिखी। पूरा पटना हरी टोपी में रंगा दिखा। 

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया लालू का स्वागत
एय़रपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करने को पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने लालू यादव जिंदाबाद का नारे लगाये। फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लालू यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं से कहा था कि सभी लोग हरा रंग का गमछा और टोपी पहनें। कार्यकर्ताओं ने इसका अक्षरश पालन किया। 

एयरपोर्ट से पार्टी ऑफिस तक लालू का स्वागत
इस बीच राष्ट्रीय जनता दल का कार्यालय हो या पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास, हर जगह पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। राजद के स्थानीय नेताओं ने पटना की तमाम सड़कों पर लालू यादव के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगवाये थे। पार्टी दफ्तर के मुख्य गेट पर भी लालू यादव के पटना आगमन पर बैनर और पोस्टर लगाया गया था। गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में रांची से में सजा काट रहे लालू यादव को 30 अप्रैल को जमानत मिली थी। लालू यादव बीमार थे। उनको पहले रिम्स में भर्ती करवाया गया औऱ बाद में दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से लालू यादव बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रहे रहे थे। अब उनका पटना आगमन हुआ है। 

बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उपचुनाव होना है। लालू यादव के पटना आगमन से उपचुनाव की सरगर्मी और तेज हो गयी है। बिहार में राजद और कांग्रेस का महागठबंधन टूट चुका है। दोनों ही पार्टियों ने दोनों सीटों पर अलग-अलग प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बीच भक्त चरण दास ने राजद पर पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी के साथ सांठ-गांठ करने का भी आरोप लगाया जिसका लालू यादव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस को कुशेश्वरस्थान की सीट क्या हारने के लिए देते।