द फॉलोअप टीम, डेस्क:
कोरोना वायरस के नए नए वेरिएंट से जहां आम लोग परेशां है वहीं यह डाक्टरों और वैज्ञानिकों के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले आना शुरू ही हुए थे। लेकिन अब उससे भी घातक वैरिएंट सामने आ चुकी है जिसे लैम्ब्डा नाम दिया गया है। इस वेरिएंट के मामले यूनाइटेड किंगडम में पाए है।
यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैला वैरिएंट
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक़, दक्षिण ब्राजील में भी लैम्ब्डा वेरिएंट के मामलों के सामने आने की खबर है लेकिन ये वेरिएंट यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैल रहा है। विषेशज्ञों के मुताबिक़ लैम्ब्डा डेल्टा और डेल्टा प्लस की तुलना में अधिक घातक है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कई तरह के रूप बदल चुका है। लोग इससे काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा महामारी की रोकथाम के लिए किया गया प्रयास मुश्किल साबित हो रहा है क्योंकि वायरस रूप बदल रहा है।
अब तक 30 देशों में फैला लेम्ब्डा वैरिएंट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 जून को पहले ही लैम्ब्डा को “रुचि के प्रकार” के रूप में घोषित कर दिया है। यह वैरिएंट, जिसका पहला मामला दिसंबर 2020 में पता चला था, अब पिछले एक महीने में 30 देशों में फैल गया है। मलेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, “लैम्ब्डा स्ट्रेन पेरू से उत्पन्न हुआ था, जो दुनिया में सबसे अधिक मृत्यु दर वाला देश है.” कथित तौर पर, मई और जून के दौरान पेरू में पाए गए कोविड -19 मामलों में से लगभग 82 प्रतिशत ‘लैम्ब्डा’ प्रकार के हैं। भारत में, हालांकि अभी तक ‘लैम्ब्डा’ संस्करण के किसी भी मामले का पता नहीं चला है।
इस वैरिएंट के लक्षण और बचाव का उपाय
लैम्ब्डा कोरोना वैरिएंट द्वारा संक्रमित होने पर पीड़ित शख्स में बुखार, गंध और स्वाद का पता ना चलना. लगातार खांसी आने जैसे लक्षण सामने आते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते ही यथाशीघ्र जांच करवायें। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है खुद को बाकी लोगों से अलग रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अनिवार्य रूप से मास्क पहनें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखिये। जितनी जल्दी हो सके टीका लगवाएं।