logo

राजधानी रांची में एक और मर्डर, जमीन कारोबारी अजय मुंडा की हत्या

11230news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

 

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के एडलहातू में मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान अजय मुंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजय मुंडा जमीन का कारोबार करते थे और घर से करीब आधे किलोमीटर दूर पर उनका शव बरामद किया गया है। 


सोमवार की शाम घर से निकले थे अजय

परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि अजय मुंडा सोमवार की शाम घर से बाहर निकले थे और फिर लौटकर नहीं आए। सुबह जब पुलिस ने एक शव की तस्वीर लगाई तो परिवार वालों ने उसकी पहचान अजय मुंडा के रूप में की। 

पत्थर और तेज हथियार से की गई हत्या 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शव पर कई जख्म के निशान हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अजय मुंडा की हत्या पत्थर से कुचकर या तेज हथियार से की गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। 

 

सोमवार को हुई थी वकील की हत्या
आपको बता दें कि हाल के दिनों में राजधानी रांची में जमीन के खेल में खूब धरती लाल हो रही है। सोमवार दोपहर को भी तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गाँव में अधिवक्ता मनोज झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मनोज जमीन के एक मामले में लीगल निरीक्षण करने गए थे। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है।