द फॉलोअप टीम, शिमला:
हिमाचल प्रदेश में फिर लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे जाम हो गया है। रामपुर के ज्योरी में एक पहाड़ ही पूरी तरह टूटकर मेन सड़क पर गिर गया। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लैंडस्लाइड से पहले ही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था। मौके पर पहले से पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिए गए थे। इसलिए कोई हताहत नहीं हुई है । दो दिन पहले से ही पहाड़ दरक दरक कर गिरने शुरू हो गए थे। प्रशासन को पहले से आशंका हो गई थी।

आवागमन ठप
पहाड़ टूटकर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर यातायात पूरी तरह से ठप है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें हैं। किन्नौर से आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले महीने भी किन्नौर में लैंडस्लाइड का बड़ा हादसा हुआ था। 6 वाहन मलबे के नीचे दब गए थे। कई लोगों की मौत हुई थी। आज जैसे ही पत्थर गिरने की खबर मिली वैसे ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है।

11 अगस्त को लैंडस्लाइड हुआ था
इस पहले भी 11 अगस्त को किन्नौर में एक भीषण लैंडस्लाइड हुआ था। जिसमें कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। जो बस के हादसे का शिकार हुआ था उसमें\ 40 से 45 लोगों के सवार होने की खबर आयी थी।