logo

पांच साल से कम अनुभवी शिक्षक बनाए जा रहे प्रधानाध्यापक, जमशेदपुर के बाद खूंटी में मामला उजागर

पांच साल से कम अनुभवी शिक्षक बनाए जा रहे प्रधानाध्यापक, जमशेदपुर के बाद खूंटी में मामला उजागर

द फॉलोअप टीम, रांची:

जमशेदपुर की तरह खूंटी जिला में भी पांच साल से कम अनुभवी स्नातक और स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जा रहा है।
जो विभागीय नियमों के प्रतिकूल है। विभागीय नियमानुसार पांच साल का कार्यानुभव आवश्यक है। जबकि खूंटी जिला में जिला शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र पाण्डेय के द्वारा वर्ष 2019 में नियुक्त कुल 16 शिक्षकों को जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया है। इसमें क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक) रांची का भी अनुमोदन प्राप्त है। हालांकि मामला का संज्ञान में आते ही अन्य जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अपने ही आदेश को वापस लेकर प्रारंभिक विद्यालयों के वरीय शिक्षकों को प्रभार देने की तैयारी की जा रही है। अब इंतजार है खूंटी जिला शिक्षा पदाधिकारी इस तरह आदेश कब निकालते हैं।

झारखण्ड में जेटेट 2016 पास हज़ारों अभ्यर्थी सड़क पर शिक्षक नियुक्ति के लिए आये दिन आंदोलन करते रहते हैं। वहीं झारखण्ड के जमशेदपुर में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने इसी बीच प्रभारी प्राध्यानाध्यापक की नियुक्ति को लेकर एक बड़ी लापरवाही को ही अंजाम दे दिया है। बीते सोमवार को जिला  शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से करीब 63 हाईस्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों के नियुक्ति की सूची जारी की। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के नियमों की अवहेलना करते हुए करीब  दो साल पहले हीं नियुक्त हुए शिक्षकों को प्रभारी प्राध्यानध्यापक की जिम्मेदारी सौंप दी गई। जबकि उन्हीं जिला शिक्षकों में पहले से हीं कई सीनियर शिक्षक मौजूद हैँ।

 

सीनियर शिक्षकों ने लगाया धांधली का आरोप
जिला स्कूलों के सीनियर शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर धांधली का आरोप लगाया है। सीनियर शिक्षकों की माने तो कार्यालय ने पैरवी-पैसा के मार्फत हीं सीनियर शिक्षकों की अनदेखी की है। ज्ञात हो की प्रभारी प्राध्यानाध्यापक की सूची जारी होने के बाद जिला स्कूल के सीनियर शिक्षक फिलहाल माध्यमिक शिक्षा निर्देशालय में शिकायत करने की तैयारी में भी है। शिक्षकों के पैरवी-पैसा वाले आरोप के पीछा का तर्क है की आखिर बीमार शिक्षक जो फिलहाल कई दिनों से अवकाश पर हैं, उन्हें कैसे प्रभारी बना दिया गया।

 

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने कहा- जांच-परख कर की गयी है नियुक्ति
जिला स्कूल के सीनियर शिक्षकों के आरोप पर डीईओ एसडी तिग्गा ने कहा है कि प्रभारी प्राध्यानाध्यापक की सूची बिलकुल जांच-परख कर ही जारी की गई है। जाहिर है की अपने ही विभाग के कर्मचारियों के आरोप को बेबुनियाद बताने वाला कार्यालय अपने निर्णय पर फिलहाल अडिग है। बहरहाल जो भी हो, उत्क्रमित उच्चविद्यालय ने प्रभारी की नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

 

प्रभारी प्राध्यानाध्यापक नियुक्ति का नियम यहां जान लीजिये
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्लस 2 व हाईस्कूल के लिए बनाई गई नियमावली के अनुसार प्रभारी प्राध्यानाध्यापक स्कूल के सबसे सीनियर शिक्षक को ही बनाया जाना है। जिनका शैक्षिकीये अनुभव कम से कम पांच साल तक हो।