द फ़ॉलोअप टीम, रांची:
भस्म कुछ जलाने के बाद बची हुई राख होती है। लेकिन यह किसी धातु या लकड़ी को जलाकर बची हुई राख नहीं होती है। मनुस्य के मृत शरीर के जलने के बाद बची हुई राख को भस्म कहा जाता है। शिव जली हुई चिताओं के बाद बची हुई राख को अपने तन पर लगाते थे। हिंदू धर्म में शिवजी की बड़ी महिमा हैं। जिनका न आदि है ना ही अंत। भगवन शिव सभी देवी-देवताओ से बिलकुल भिन्न हैंं। चूँकि सभी देवी-देवता दिव्य आभूषण और वस्त्रादि धारण करते हैं और वहीं भगवन शिव ऐसा कुछ भी धारण नहीं करते। जबकि भगवन शिव अपने शरीर पर भस्म लगते हैं|।

भस्म शिव का प्रमुख वस्त्र
भस्म शिव का प्रमुख वस्त्र है। शिव का पूरा शरीर ही भस्म से ढंका रहता है। संतों का भी एक मात्र वस्त्र भस्म ही है। अघोरी, संन्यासी और अन्य साधु भी अपने शरीर पर भस्म रमाते हैं। इस संबंध में धार्मिक मान्यता यह है कि भगवान शिव को मृत्यु का स्वामी माना गया है और शिवजी शव के जलने के बाद बची भस्म को अपने शरीर पर धारण करते हैं। इस प्रकार शिवजी भस्म लगाकर हमें यह संदेश देते हैं कि यह हमारा यह शरीर नश्वर है और एक दिन इसी भस्म की तरह मिट्टी में विलिन हो जाएगा। इसलिए हमें इस नश्वर शरीर पर गर्व नहीं करना चाहिए। कोई व्यक्ति कितना भी सुंदर क्यों न हो, मृत्यु के बाद उसका शरीर इसी तरह भस्म बन जाएगा। अत: हमें किसी भी प्रकार का घमंड नहीं करना चाहिए।

जानिए भस्म का महत्वपूर्ण विज्ञान
भस्म हमारे शरीर के लिए कई तरह फायदेमंद होता है। यह वस्त्रों की तरह ही उपयोगी होती है। भस्म बारिक होती लेकिन कठोर भी होती है। भस्म की एक ऐसी विशेषता होती है कि यह शरीर के रोम छिद्रों को बंद कर देती है। इसका मुख्य गुण है कि इसको शरीर पर लगाने से गर्मी में गर्मी और सर्दी में सर्दी नहीं लगती। भस्मी त्वचा संबंधी रोगों में भी दवा का काम करती है। शिवजी का रहन-सहन सन्यासियों सा है। सन्यास का यही अर्थ है कि संसार से अलग प्रकृति के सानिध्य में रहना। संसारी चीजों को छोड़कर प्राकृतिक साधनों का उपयोग करना। ये भस्म उन्हीं प्राकृतिक साधनों में शामिल है।

भगवन शिव एवं उनकी पहली पत्नी के कुछ रहस्य
भगवान शिव एवं उनकी पहली पत्नी सती के बारे में कौन नहीं जानता। जब उनके पत्नी सती खुद को अग्नि को समर्पित कर चूँकि सती की मृत्यु की खबर जब भगवान शिव को मिली तो वे गुस्से में अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। वे अपनी पत्नी के मृत शव को लेकर इधर उधर घूमने लगे, कभी आकाश में तो कभी धरती पर। जब श्रीहरि ने शिवजी के इस दुखद एवं पागलपन रवैया को देखा तो उन्होंने जल्द से जल्द कोई हल निकालने की कोशिश की। अंतत: उन्होंने भगवान शिव की पत्नी के मृत शरीर का स्पर्श कर इस शरीर को भस्म में बदल दिया। हाथों में केवल पत्नी की भस्म को देखकर शिवजी और भी परेशान हो गए थे। उन्हें लगा वे अपनी पत्नी को हमेशा के लिए खो चुके हैं। अपनी पत्नी से जुदाई का दर्द शिवजी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे| लेकिन उनके हाथ में उस समय भस्म के अलावा और कुछ नहीं था। इसलिए उन्होंने उस भस्म को अपनी पत्नी की आखिरी निशानी मानते हुए अपने तन पर लगा लिया, ताकि सती भस्म के कणों के जरिए हमेशा उनके साथ ही रहें। इस वजह से आज भस्म को हिन्दू समाज के लोग ने रमाते आ रहे है।