logo

साल के आखिरी 2 महीने में रिलीज होने वाली है ये बड़ी फिल्में, मार्क कर लीजिए! 

14408news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुल गए हैं। ऐसे में फिल्में भी रिलीज होनी शुरू हो गई है। अब लोग यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि दिसंबर के अंतिम तक कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होनी है। फिल्मों की रिलीज डेट्स भी जारी हो रही हैं। सलमान खान की अंतिम द फाइनल ट्रूथ से लेकर अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और रणवीर सिंह की 83। गौरतलब है कि नवंबर में एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होनी वाली हैं। इसे पहले कि साल खत्म हो जाए हम आपको दिसंबर के अंतिम तक रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के नाम और रिलीज होने की तारीख बताते है।


नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्में

नो मिन्स नो
यह फिल्म एक इंडो-पोलिश रोमांस थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज में होने वाली है। हिंदी, इंग्लिश एंव पोलिश। यह फिल्म भारतीय स्क्री चैंपियनशिप पर आधारित है। यह फिल्म 5 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को पहले मार्च में रिलीज किया जाना था पर कोरोना के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म को विकास वर्मा ने निर्देशिका किया है।

सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली सूर्यवंशी की रिलीज डेट काफी लंबे समय से अटकी हुई है। ये फिल्म अब फाइनली 5 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट नजर आ रही हैं। फिल्म में जावेद जाफरी, जैकी श्राफ, गुलशन ग्रोवर भी होंगे। अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो करते दिखेंगे। 


सत्यमेव जयते-2
इस फिल्म को जॉन अब्राहिम , दिव्या खोसला, नोरा फतेही, ईशा तलवार मुख्य भूमिका में हैं। कहानी की बात करें तो ये मूवी एक एक्शन से भरी हुई होगी इसमें जॉन पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे। साथ ही आपको बता दें कि इसकी कहानी पहले वाली कहानी से मेल खाते नजर आएगी। उम्मीद है कि पहले कि कहानी से जैसे लोग खुश हुए थे वैसे ही इस बार भी होगा। जब कहानी देखकर लोग काफी खुश नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्में

चंडीगढ करे आशिकी 

इस फिल्म में आयुषमान खुराना और वाणी कपूर हैं।  चंडीगढ़ करे आशिकी इस साल रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है। इसमें आपको आयुष्मान खुराना की कॅामेडी के साथ रोमांस का भी ड्रामा मिलेगा। कहानी काफी मजेदार होगी। इसमें आपको एक छोटे शहर की कहानी दिखाई जाएगी।

रणवीर औऱ दीपिका की 83
इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ताहिर राज, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, हैर्डी संधू, जिवा, अम्रता पुरी,साहिल खट्टरस चिराग पाटिल, आदित्य कोठारे , जातिन सामामा, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिक में हैं। 83 इस साल की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे जो कपिल देव का किरदार निभा रहें हैं। इसमें कपिल देव कि 1983 वल्र्ड कप की पूरी जर्नी दिखाई जाएगी। 

लाल सिंह चढ्डा....
इस फ़िल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और योगी बाबू मुख्य भूमिका में होंगी। ये फिल्म 1994 अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गम्प की कहानी पर तैयार की गई है। फिल्म ऑपरेशन ब्लू स्टार और बाबरी मस्जिद को दर्शाएगी। आमिर फिल्म में एक सिख का किरदार निभाएंगे, और करीना कपूर उनकी प्रेमिका का। फिल्मों की कहानी जितनी अच्छी है लोगों में उसे देखने का उत्साह उतना ही है। कोरोना काल में जैसे लोग घर पर रहकर परेशान हो गए हैं, उन्हें अब सिनेमाघरों में अच्छी फिल्म आने का इंतजार है। उम्मीद करते है कि साल खत्म  होने तक आने वाली फिल्में लोगो को पंसद आए।