logo

कुएं में तैरता मिला युवक का शव, 15 दिन से था लापता

7156news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला : 
बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता गांव के चीरा बारी स्थित एक कुएं से पुलिस ने 18 साल के युवक का शव बरामद किया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शव की शिनाख्त कर ली गयी है। मृतक की पहचान राजेश उरांव के रूप में की गयी है। 

15 दिन पहले लापता हो गया था राजेश
मामला थोड़ा पेचीदा तब लगने लगा जब मृतक राजेश के माता-पिता ने बताया कि वह 15 दिन पहले गांव में एक भोज में गया था। खाना खाने और शराब पीने के बाद से वो गायब हो गया था। कई दिनों से वो घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला सका था। 

ये भी पढ़ें.....

मवेशी चराने के दौरान बच्चों ने देखा शव
बताया जा रहा है की गांव के कुछ बच्चे जब मवेशी चराने के लिए कुएं के पास लेकर गए तो शव को तैरता देखा। बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। इस संबंध में बिशुनपुर (bishnupur police station) के थानेदार सदानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ये घटना नशे की हालत में कुएं में फिसल कर गिर कर डूबने से मौत जैसा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद मामले का खुलासा होगा।