logo

असदुद्दीन औवेसी को नकुल और मोहन भागवत को बताया शकुनि मामा, वायरल है इस इंजीनियर की चिट्ठी

असदुद्दीन औवेसी को नकुल और मोहन भागवत को बताया शकुनि मामा, वायरल है इस इंजीनियर की चिट्ठी

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

सोशल मीडिया में इन दिनों एक आवेदन सर्कुलेट हो रहा है। कह सकते हैं कि वायरल हो रहा है। इसे लिखने वाला शख्स खुद को आगर मालवा जिला के सुसनेर पंचायत का उपयंत्री बता रहा है। उसका दावा है कि उसका पुनर्जन्म हुआ है। उसका कहना है कि पिछले जन्म में असदुद्दीन औवेसी नकुल थे और मोहन भागवत शकुनि मामा। उसे जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को चिट्ठी लिखकर कहा है वो रविवार को जनपद के किसी भी कार्य में शामिल नहीं ह पायेगा क्योंकि गीता पाठ करना है। 

खुद को बताया महाभारत के नकुल का सखा
वायरल चिट्ठी में राजकुमार यादव नाम के शख्स ने जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबोधित करते हुए लिखा है कि मैं सुसनेर में उपयंत्री के पद पर कार्यरत हूं। मैं रविवार को जनपद के किसी भी कार्य में उपस्थित नहं हो पाउगां।य़ मुझे कुछ दिन पहले ही आभास हुआ है कि आत्मा अमर होती है। मुझे अपने पिछले जन्म का आभास हुआ है। असदुद्दीन औवेसी मेरे पिछले जन्म के सखा नकुल थे और मोहन भागवत शकुनि मामा। मैं जीवन को जानने के लिए गीता का  पाठ करना चाहता हूं। 

प्रत्येक रविवार को गीतापाठ के लिए मांगी चिट्ठी
राजकुमार यादव नाम के इस शख्स ने आगे चिट्ठी में लिखा है कि मैं प्रत्येक रविवार के दिन अपने अंदर के अहंकारको मिटाने के लिए एक गेहूं का दाना घर-घऱ जाकर भीख मांग कर इकट्ठा करना चाहता हूं। ये मेरी आत्मा का सवाल है। मैं समझता हूं कि आप मुझे प्रत्येक रविवार को छुट्ठी देने की कृपा करेंगे। वैसे ये पहली बार नहीं है कि जब डिप्टी इंजीनियर राजकुमार यादव अपने बयान की वजह से विवादों में रहे हों। इससे पहले भी राजकुमार अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

विभागीय कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस
इस पत्र के वायरल होते ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी इंजीनियर राजकुमार यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्रवाई की मांग की है। इधर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस रणदा ने पदीय दायित्वों में अनुशासनहीनता बरतने पर राजकुमार यादव की संविदा समाप्ति की कार्रवाई हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया है।