logo

हज़ारों लोगों की जान बचने वाले चूहे ने लिया रिटायरमेंट, जानिए! इस नन्हे शूरवीर के बारे में

हज़ारों लोगों की जान बचने वाले चूहे ने लिया रिटायरमेंट, जानिए! इस नन्हे शूरवीर के बारे में
द फॉलोअप टीम, डेस्क :

क्या आपको पता है कि हजारों लोगों की जान बचने वाले चूहे ने रिटायरमेंट ले ली है? जी हां, इस फौजी चूहे ने अपने कार्यकाल में कई बड़े कारनामे किये है। चलिए आपको बताते है इस छोटे से शूरवीर के बारे में। कंबोडिया में बीते पांच साल में मगावा नामक इस चूहे ने करीब 99 बारूदी सुरंगों का पता लगाया, जिससे हजारों लोगों की जानें बच सकीं।

सात साल का है यह नन्हा शूरवीर 
यह चूहा सात साल का है और इस चूहे को विशेष रूप से कंबोडिया में बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। उसने सफलता पूर्वक अपने काम को अंजाम दिया और उसके बारूदी सुरंगों के साथ कई जिंदा विस्फोटकों का भी पता लगाया। मगावा को एपीओपीओ नामक संगठन ने ट्रेंड किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह संगठन चूहों को बारूदी सुरंगों और अस्पष्टीकृत बमों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षत करता है। मगावा पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन नियमानुसार सेवानिवृत्त हो गया है।

यह चूहा है सोशल मीडिया सेंसेशन 
अफ्रीकी नस्ल के इस मगावा चूहे की बहादुरी के सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हो रहे हैं। इस चूहे के सूंघने की क्षमता इतनी बेहतर है कि बारूदी सुरंगों का पता लगाने में इस्तेमाल होने वाली महंगी मशीनों को भी मात दे देती है। इसी खासियत के चलते इसे दल में शामिल किया गया था और अब तक इसने एक सैकड़ों बारूदी सुरंगों का पता लगाया है। इससे कई लोगों की जानें बचाई जा सकीं। 

सम्मानित भी किया जा चुका है मगावा
मगावा को ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था पीडीएसए द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि ब्रिटिश संस्था हर साल अच्छा काम करने वाले जानवरों को सम्मानित करती है। पहली बार इस संस्था ने एक चूहे को सम्मानित किया था। मगावा के प्रशिक्षक की मानें तो इस चूहे का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, उसने दिए गए हर टास्क को सफलतापूर्वक पूरा किया। मुझे उसके साथ काम करने पर गर्व है।