logo

श्रीराम मंदिर जमीन डील विवाद: महंत परमहंस दास का आरोप, कांग्रेस और आप ने ट्रस्ट का विरोध करने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया

श्रीराम मंदिर जमीन डील विवाद: महंत परमहंस दास का आरोप, कांग्रेस और आप ने ट्रस्ट का विरोध करने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

श्रीराम जन्मभूमि राम मंदिर निर्माण में जमीन डील विवाद को लेकर रोज नई बातें सामने आ ऱही है। बयानबाजियां जारी हैं। अब मामले में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट और बीजेपी का विरोध करने के लिए उनको 2 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था। उनके इस आरोप ले बवाल मच गया है। 

महंत परमहंस दास ने पत्र जारी किया था
तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने गुरुवार को एक पत्र जारी किया। कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद में कोई घोटाला नहीं हुआ बल्कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सब राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण तीर्थ ट्रस्ट पर जमीन खरीद में घोटाले का आरोप राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दो लोगों ने उन्हें ट्रस्ट और बीजेपी का विरोध करने के बदले में 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। महंत परमहंस दास ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शंकाराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने खरीद लिया है। उनके अनुनायी ट्रस्ट और बीजेपी के विरोध में जुट गये हैं। 

महंत परमहंस दास को सीएम पद का ऑफर
तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि जब मैंने पैसों वाली बात नहीं मानी तो उन लोगों ने मुझसे कहा कि यदि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जीतती है तो उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री आपको ही बनाया जायेगा। परमहंस दास ने कहा कि मैंने उनको जवाब दिाय कि मैं संत हूं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है तो वे चले गये। परमहंस दास का दावा है कि वे लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा भेजे गए थे। 

श्रीराम जन्मभूमि जमीन डील का विवाद क्या है
गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण तीर्थ ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई एक जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जमीन का बैनामा और एग्रीमेंट एक ही दिन हुआ। बैनामा जहां 2 करोड़ रुपये में किया गया वहीं इसकी खरीद साढ़े 18 करोड़ रुपये में दिखाई गई है। मामले में शारदा पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी और रामालय ट्रस्ट के अध्यक्ष अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस भी किया था। उन्होंने मामले में ट्रस्ट को कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि विवाद की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए थी।