logo

महेंद्र सिंह धोनी ने घोड़े के साथ लगाई रेस, वीडियो हो रहा वायरल

9736news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर पर समय बिता रहे हैं। रांची में जब माही रहते हैं तो यहां पर भी अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कैप्टन कूल की एक तस्वीर के लिए प्रशंसक इंतजार करते रहते हैं। जिसके लिए अक्सर उन्हे साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम का रुख करना पड़ता है। अब उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर और वीडियो शेयर की है। इसमें कैप्टन कूल अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही यह घोड़ा कैप्टन कूल के फार्म पर आया है। इस वीडियो में साक्षी धोनी ने रोचक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि मजबूत, तेज। इसी के साथ साक्षी धोनी ने हैशटैग में शेटलैंड पोनी और रेसिंग भी लिखा है।



स्कॉटलैंड से मंगाया गया है घोड़ा
धोनी अपने फार्म हाउस में जिस घोड़े के साथ रेस लगाते देखे जा रहे हैं। वह स्कॉटलैंड से मंगाया गया है। यह दुनिया की सबसे छोटी नस्ल के घोड़ों में से एक है, शेटलैंड पोनी नस्ल के इस घोड़ी की ऊंचाई करीब तीन फिट होती है। धोनी जब आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद दिल्ली में थे। तब यह घोड़ा उन्होंने मंगाया था, जिसका वे स्वागत नहीं कर सके थे। बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास दो घोड़े हैं। एक सफेद रंग का और दूसरा काले रंग का। इस वीडियो में धोनी सफेद रंग के घोड़े के साथ ही दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। जबकि इससे पहले ही धोनी ने काले रंग का घोड़ा खरीदा था। जिसका नाम धोनी ने चेतक रखा है। साक्षी धोनी ने इसकी भी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपने घोड़े चेतक को मसाज करते नजर आए थे। इसकी फोटो भी वायरल हो गई थी। इस फोटो को भी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। तस्वीर में धोनी की बेटी जीवा एक सफेद रंग के छोटे घोड़े के साथ नजर आ रहीं थीं। 

धोनी को जनवारों से है लगाव
माही अक्सर पहले अपने कुत्तों के साथ फोटो में दिखा करते थे। माही के पास कई नस्ल के कुत्ते भी हैं। टीम इंडिया के सदस्य बनने से पहले भी माही का जानवरों से प्रेम जगजाहिर था। कई कुत्तों के बाद माही के फार्म पर अब दो घोड़े भी धुम मचा रहें हैं। माही इन दिनों खेती में भी अपनी रूची दिखा रहें हैं। कभी ट्रेक्टर की सवारी तो कभी बाइक पर धूम मचाने वाले रांची के माही का दिदार हर कोई हर रूप में करना चाहता है, इस लिए तो माही की हर तस्वीर सोसल साइट पर लगते हीं वायरल हो जाती है।