logo

झारखंड में एकजुट होंगे देशभर के प्रमुख इस्लामी स्कॉलर्स, 22 को हजारीबाग में दारुल कजा का आगाज

5438news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड में देशभर के प्रमुख इस्लामी स्कॉलर्स एकजुट होंगे। वो 22 फरवरी को हजारीबाग में शुरू होने जा रहे दारुल कजा के मौके पर होने वाले जलसे में शिरकत करेंगे। रांची में यह जानकारी एदार-ए-शरीया झारखंड के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने दी। इस संबंध में उनकी अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक हुई। 

झारखंड में 11 जगह है दारुल कजा
एदारा एक धार्मिक और शैक्षिणिक संगठन है। इसका एक महत्वपूर्ण विंग दारुल कजा है। यहां मुस्लिम समुदाय के घरेलू मामले सुलझाए जाते हैं। राज्य में 11 जगह में दारुल कजा संचालित हो रहा है। बैठक में मुफ्ती एजाज हुसैन मिस्बाही, मुफ्ती फैजुल्लाह मिस्बाही, मौलाना जसीमुद्दीन खां, कारी अय्युब रिजवी, मौलाना डॉक्टर ताजुद्दीन रिजवी, अकीलुर रहमान, मौलाना नेजामुद्दीन मिस्बाही हाजी सईद कौसर आदि शरीक हुए।

मन्नानी मियां और समनानी मियां भी आ रहे
दारुल कजा समारोह में बरेली शरीफ खानकाह आला हजरत से हुजुर मन्नानी मियां, हुजुर समनानी मियां, अमीने शरीयत राबे(चैथे) केंद्रीय एदार ए शरीया, मुख्य काजी ए शरीयत मुफ्ती आबिद हुसैन मिस्बाही, मुफ्ती डॉ अमजद रजा अमजद, मुफ्ती अनवर नेजामी मिस्बाही समेत देश के विभिन्न भागों से उलमा शामिल होंगे।