logo

J&K : जम्मू कश्मीर में बड़ा अतंकी हमला नाकाम, कार्रवाई में 3 जवान शहीद

army_camp.jpg

जम्मू कश्मीर:
15 अगस्त (15 August) से पहले जम्मू कश्मीर (Jammu & kashmir) में बड़ा अतंकी हमला  नाकाम किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ अतंकियों ने बुधवार देर रात  राजौरी के परगल (Rajouri's Pargal) के आर्मी कैंप (Army Camp) में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, कार्रवाई के दौरान सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं दोनों सुसाइड अटैक करने आए आतंकी भी मारे गए हैं। यह कार्रवाई राजौरी से 25 किलोमीटर दूर हुई है।

6 किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए
जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने बताया, 'राजौरी के दरहाल परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी, इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।' दारहल थाने से 6 किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। अतंकियों की तलाश जारी है।

 हो सकता था पुलवामा जैसा आतंकी हमला
बताया जा रहा है कि आतंकी राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस को पार कर रहे थे। वे सेना के कैंप में घुसने की फिराक में थे। अगर वे ऐसा करने में सफल होते तो पुलवामा जैसा आतंकी हमला हो सकता था और भारी संख्या में जवान शहीद हो सकते थे लेकिन सेना ने आतंकियों को फेंक पार करते हुए ही रोका और बड़ा आतंकी हमला नाकाम किया।