द फॉलोअप टीम, रांची:
क्या आपका आधार कार्ड खो गया है तो यह पोस्ट आपके लिए है। ऐसा अक्सर होता है की हम कहीं बाहर निकलते है। हमारा आधार कार्ड कहीं खो जाता है। आधार कार्ड खो जाने के बाद क्या करना पड़ता है। कार्ड दोबारा प्राप्त करने के लिए पूरी प्रक्रिया यहां हम आपको बताएंगे। आप ऑनलाइन प्रोसेस से ही अपने कंप्यूटर या मोबाइल से आधार निकाल सकते हैं। यह बात जानना भी जरुरी है की आधार खो जाने के बाद कोई इसका गलत फ़ायदा उठा सकता है या नहीं।
ऐसे बनाये आधार कार्ड
अपना आधार नंबर पता कर लें। आधार कार्ड नंबर नहीं पता है तो नाम और मोबाइल नंबर से भी काम हो जायेगा। 50 रुपये का शुल्क चुकाने के बाद आधार को रीप्रिंट करने का आवेदन कर सकते हैं। पेमेंट करने के 5 दिन के अंदर स्पीड पोस्ट के जरिये आपको आधार कार्ड मिल जाएगा। आधार कार्ड को रीप्रिंट करने के लिए आपका आधार नंबर या वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर पता होना चाहिए। इसके साथ ही आधार कार्ड को रीप्रिंट करने के लिए यह भी जरूरी है कि आधार के लिए रजिस्टर्ड आपका मोबाइल नंबर आपके पास हो। जब आप आधार कार्ड को रीप्रिंट करने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट पर आवेदन करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। अगर आपके आधार नंबर के साथ आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप यूआईडीएआई की वेबसाइट से आधार कार्ड को रीप्रिंट करने के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
इन आसान स्टेप को फॉलो कर बना लें आधार कार्ड
-सबसे पहले आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जायें। आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: www.uidai.gov.in.
-फिर आधार सेवा टैब में आप आधार रीप्रिंट ऑर्डर करें, टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां आप 12 अंक का आधार नंबर या 16 अंक का वर्चुअल आईडी नंबर डालें।
-इसके बाद बगल के कॉलम में मौजूद सिक्योरिटी कोड डालें। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड है तो सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। यह सिर्फ 10 मिनट के लिए ही वैध होगा। इसके बाद आप कॉलम में वन टाइम पासवर्ड डालें और नियम एवं शर्त से सहमत हूं, लिखे बॉक्स पर क्लिक करें।
-सही ओटीपी डालते ही आपके सामने स्क्रीन पर आधार की जानकारी दिखेगी। आपको इसे वेरीफाई करना है। अगर आपको सभी जानकारी सही लग रही है तो आप 'पेमेंट करें' विकल्प पर क्लिक करिए। इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेज दिया जायेगा। इस पेज पर आपको क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डिजिटल वॉलेट या नेटबैंकिंग की मदद से 50 रुपये का भुगतान करना है।
-सभी जानकारी देने के बाद आप अभी पेमेंट करें टैब पर क्लिक करें। सफलतापूर्वक पेमेंट करने के बाद आपको इसकी पावती मिलेगी. इसके साथ ही आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक मैसेज भी आएगा।
आधार कार्ड खो गया है क्या कोई इसका गलत उपयोग कर सकते है?
नहीं, आपका आधार कार्ड गुम हो जाने के बाद कोई भी इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है और न ही आपको किसी प्रकार का हानि पंहुचा सकता है। अगर, किसी को भी आपका आधार से कोई भी सरकारी या प्राइवेट स्कीम या सर्विस का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन OTP या फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के बिना नहीं उठा सकता है। जब तक आप अपना आधार OTP या फिंगरप्रिंट/आईरिस नहीं देते है ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन के लिए तब तक कोई भी आपका आधार यूज़ नहीं कर सकता है। रहा बात सिर्फ आधार कार्ड से कुछ नहीं हो सकता है। यदि आप किसी वजह से अपने आधार को कुछ समय के लिए बंद करना चाहते है तो ऑनलाइन UIDAI के साइट से कर सकते हैं।