logo

सीमा पर शहीद हुआ झारखंड का लाल, आज पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

12150news.jpg

द फॉलोअप टीम, चाईबासा: 


झारखंड का एक जवान शहीद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित मंझारी के रहने वाले सेना के हवलदार मनोहर कुंकल अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। वहीं दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। परिवार को इसकी सूचना दी गई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हवलदार मनोहर कुंकल की शहादत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान की शहादत से गांव वाले भी गमगीन हैं। आज यानी गुरुवार को शहीद जवान का शव जमशेदपुर पहुंचेगा। 

आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर
मिली जानकारी के मुताबिक शहीद जवान मनोहर कुंकल का पार्थिव शरीर गुरुवार यानी आज पहले जमशेदपर पहुंचेगा। यहां से सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर मंझारी ले जाया जाएगा। पैतृक गांव मंझारी में ही शहीद जवान की अंत्येष्टि होगी। गौरतलब है कि मनोहर कुंकल अपने पीछे पत्नी और 2 बेटियों को छोड़ गए हैं। बेटियों की उम्र क्रमश 7 साल और 9 साल है।

 

मंझारी के रहने वाले थे मनोहर
गौरतलब है कि शहीद मनोहर कुंकल का परिवार जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के पास बेल्डीह बस्ती में रहता है। मनोहर कुंकल ने साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर से पढ़ाई की थी। वे पश्चिम सिंहभूम के मंझारी गांव के रहने वाले थे।