logo

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले, अब तक लग चुके 13 करोड़ से अधिक टीके

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले, अब तक लग चुके 13 करोड़ से अधिक टीके

द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को बताया कि भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। साथ ही यह भी कहा की अगस्त महीने में टीकेकरण की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। उन्होने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर करारा जवाब देते हुए निशाने पर भी लिया। 

ट्वीट कर विपक्ष को दिया जवाब 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गाँधी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कि जुलाई महीने में देश में तेरह करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। दरअसल राहुल गाँधी ने  कोविड वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल उठाए थे। इसी पर मनसुख मंडाविया ने अपने ट्वीट में लिखा , " अगस्त महीने में वैक्सीनेशन में और तेजी आने वाली है. इसके लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है. अब तो उन पर और देश पर आपको (राहुल गांधी) भी गर्व होना चाहिए। "

 

 

राहुल गाँधी की चुटकी भी ली 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने साथ ही कहा कि " सुना है, जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, उनमें से आप भी एक हैं। लेकिन, आपने हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द नहीं बोला, जनता से वैक्सीन लगाने की अपील नहीं की मतलब आप वैक्सीनेशन के नाम पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। दरअसल वैक्सीन की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है। " 


 

क्या है मामला ?
दरअसल रविवार की सुबह एक ट्वीट में देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक  वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में कोरोना टीकाकरण की नाकामी को दर्शाती कई खबरों के स्क्रीनशॉट संलग्न किए थे और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इसके साथ उन्होंने तंज कसा, जुलाई चला गया है। वैक्सीन की कमी नहीं गई है। इसके साथ उन्होंने व्हेयर आर वैक्सीन्स हैशटैग का इस्तेमाल किया था।