द फॉलोअप टीम, डेस्कः
हर किसी को अपने खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए बचत करना बेहद ही जरूरी होता है। अगर आप अपने बचत के पैसों को सही जगह पर इनवेस्ट करते हैं तो इससे आप भविष्य में और भी बेहतर पैसा कमा सकते हैं। Bank Fixed Deposit बिना जोखिम वाली निवेश योजनाओं में से एक है और कई सारे लोग अपना पैसा FD में जमा करते हैं। इसके अलावे और भी कई जगह हैं जहां आप इनवेस्ट करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। पढ़िए पूरी जानकारी।
बैंक FD से ज्यादा वापसी कहीं और
पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि, बैंकों ने FD योजनाओं पर ब्याज दर को घटाया है, इसके अलावा आपको इन पर हासिल होने वाली रकम पर टैक्स भी चुकाना पड़ता है। जिस वजह से निवेश के लिहाज से मौजूदा वक्त में FD की बजाय लोग अन्य निवेश विकल्पों की ओर भी ध्यान दे रहे हैं। गौरतलब है कि मौजूदा समय में FD में अधिकत्म 5 फिसदी रकम आता है, वहीं अन्य जगह इनवेस्ट करने पर 10 से 12 फिसदी तक का भी वापसी होती है।

कम समय में ज्यादा रिटर्न
ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के फाउंडर और CEO पंकज मठपाल के अनुसार अगर आप कम समय के लिए बिना जोखिम वाली निवेश योजना में अपना पैसा लगना चाहते हैं और तो आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में अपना पैसा लगा सकते हैं। इसमें आपको गारंटीड और FD से ज्यादा रिटर्न मिलता है। लेकिन अगर आप थोड़ा ज्यादा जोखिम उठा सकते हैं, तो आप डेट फंड में निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)
अगर आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना के तहत 1 से 3 साल की अवधि के लिए अपना पैसा लगाते हैं तो इस पर आपको 5.5 फीसद का ब्याज मिलता है। वहीं, अगर आप इसमें 5 साल के लिए अपना पैसा लगाते हैं तो इस पर आपको 6.7 फीसद का ब्याज हासिल होता है।
डेट फंड
डेट फंड एक ऐसा फंड है, जिसमें आपको कोई फिक्स रिटर्न की गारंटी नहीं मिलती है, लेकिन आप इसमें कम समय के लिए अपना पैसा लगा सकते हैं। निश्चित आय देने वाली निवेश योजनाओं के मुकाबले डेट फंट आपको काफी बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। आप डेट फंड के अंतर्गत लिक्विड फंड, अल्ट्रा-शॉर्ट ड्यूरेशन फंड और मनी मार्केट फंड जैसी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।