logo

गांधी जयंती विशेष: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड के इन नेताओं को ऐसे याद आये 'बापू'

13420news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

राष्ट्रपति महात्मा गांधी की आज जयंती है। देश भर में महात्मा गांधी की जयंती को लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों, आदर्शों और विचारों को याद किया जा रहा है। झारखंड में भी विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सरकार की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित मंत्रियों, विधायकों और विपक्षी दल के नेताओं ने गांधीजी की माल्यार्पण किया। 

मुख्यमंत्री ने गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चरखा भी चलाया। हेमंत सोरेन ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखा गांधी जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत-शत नमन। सीएम के साथ अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चरणों में श्रद्धा सुमन आर्पित किया। 

 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर बापू को याद किया
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी महात्मा गांधी की जयंती मनाई। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।बापू का संपूर्ण जीवन सत्य,अहिंसा,त्याग, सद्भावना, प्रेम और शांति के प्रति समर्पित रहा।आज के दिन उनके सभी आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत हैं।उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

 

बादल पत्रलेख ने गांधीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया
राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी महात्मा गांधी को याद किया। कृषि मंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि विश्व में सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की  जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 

 

बाबूलाल मरांडी ने महात्मा गांधी के आदर्शों को याद किया
राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी महात्मा गांधी को याद किया। बाबूलाल मरांडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन। उनके आदर्श व सिद्धान्त आज भी हम सबों का मार्गदर्शन करती है।

 

अर्जुन मुंडा ने बापू के स्वच्छता के विचार को साझा किया
केंद्र में आदिवासी मामलों के मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी महात्मा गांधी को याद किया। ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि  स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपना लो कि वह आपकी आदत बन जाए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। 

 

दीपक प्रकाश ने बापू वाटिका में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दीपक प्रकाश ने कुछ देर वहां बैठकर चरखा भी चलाया। दीपक प्रकाश ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखा कि  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर बापू वाटिका,मोरहाबादी स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

 

मिथिलेश ठाकुर ने शास्त्री जी और गांधीजी को ऐसे किया याद
राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लिखा कि सादा जीवन उच्च विचार  इस एक वाक्य को आप दोनों महापुरुषों ने जीकर दिखाया। आप दोनों सदियों तक देश के आदर्श बने रहेगें।।जयंती पर सादर नमन आपको। बड़कागांव से कांग्रेस पार्टी की विधायक अंबा प्रसाद ने भी ट्वीट किया। लिखा कि  सत्य व अहिंसा से जुल्म के विरुद्ध संघर्ष की राह दिखाने वाले, ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सबसे प्रमुख नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन।