logo

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य जीत रचा इतिहास, प्रधानमंत्री सहित इन दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य जीत रचा इतिहास, प्रधानमंत्री सहित इन दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल का सूखा खत्म किया। टीम इंडिया ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीत लिया। देश भर से टीम इंडिया को बधाइयां दी जा रही हैं। बधाइयों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, गृहमंत्री अमित शाह, अभिनेता शाहरुख खान और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी पुरुष हॉकी टीम को इस जीत पर बधाई दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई
पीएम मोदी ने पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी। अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि हमारी पुरुष हॉकी टीम को कांस्य जीतने पर बधाई। इस उपलब्धि के जरिए टीम ने युवाओं को उत्साहित किया है। पूरा देश एक अलग की कल्पना में गोते लगा है। भारत को हमारी हॉकी टीम पर गर्व है। 

 

मुख्यमंत्री हेमतं सोरेन ने भी टीम को दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। कहा कि पुरुषों की टीम ने कांस्य पदक जीता। काफी उत्साहित और शानदार प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक्स में किए गये आपके प्रदर्शन को सर्वदा याद रखेंगे। भविष्य में आप देश के लिए और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। और पदक जीतेंगे उसकी पूरी उम्मीद है। 

 

शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ने भी दी बधाई
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य जीतने पर बधाई दी। अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि जोहार!  हमारे हॉकी टीम की उपलब्धि पर समस्त देश वासियों को गर्व है। 41 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद हॉकी में भारत का गौरव लौटाने के लिए ,हमें पदक देकर गौरवान्वित करने के लिए आप सभी को अभिनंदन तथा धन्यवाद।

 

फरहान अख्तर ने भी ट्वीट कर दी टीम को बधाई
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी। लिखा कि शानदार! बेहतरीन फाइटिंग स्प्रिट दिखाने के लिए और देश के लिए चौथा पदक लाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमें टीम इंडिया पर काफी गर्व है। शानदार प्रदर्शन। 

 

सुरेश रैना ने कहा कि आपकी जीत याद रखी जायेगी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले सुरेश रैना ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। हमें आपके प्रयासों पर बहुत गर्व है। ये जीत हमेशा याद रखी जायेगी। 

 

मीराबाई चानू ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को दी बधाई
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। हमारे देश के लिए ये गर्व का क्षण है। 

 

वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार ट्वीट कर दी टीम इंडिया को बधाई
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। अपने चिर-परिचित अंदाज में ट्वीट किया। वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि चक दे फट्टे। बुर्राह। भारतीय हॉकी टीम के लिए ऐतिहासिक है। 3-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने कांस्य पदक 5-3 के अंतर से जीत लिया। 41 साल बाद हॉकी का पहला ओलंपिक पदक। मजा आ गया।