द फॉलोअप टीम, रांची:
दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। सर्दियों ने दस्तक दी है। शाम ढलने के बाद और सुबह होते ही कोहरा औऱ धूंध परेशान करने लगा है। ऐसी स्थिति में झारखंड की कई ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला शुरीू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 दिसंबर के बीच राजधानी रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद कंपकंपी बढ़ेगी। वातावरण में कोहरा दृश्यता को भी प्रभावित करेगा, इसकी आशंका है।
कई ट्रेनें रद्द और कइयों की टाइमिंग बदली
इस बीच दृश्यता में दिक्कत की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है तो कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। रेलवे के मुताबिक 12356/12366 पटना-रांची-पटना एक्सप्रेस दिसंबर, जनवरी और फरवरी में प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी। अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि मौसम की स्थिति के आधार पर हम अपने अधिकार क्षेत्र में ट्रेनों को रद्द कर सकते हंकहा कि कहोरे और अन्य मौसम की स्थिति के बारे में अपडेट हासिल करने के लिए आईएमडी कर्यालयों में संपर्क कर सकते हैं। हम लगातार प्रयास में हैं।

इन रेलगाड़ियों को किया गया रद्द
22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्स: 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द
22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस: 7 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द
18103 टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्स: 29 नवंबर से 28 फरवरी तक रद्द
18104 अमृतसर-टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 2 मार्च तक रद्द
13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक हर गुरुवार को रद्द
13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस: 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक हर शनिवार को रद्द
12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस: 30 नवंबर से 26 फरवरी तक रद्द
12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द
12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 28 फरवरी रद्द
12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से एक मार्च तक रद्द
झारखंड में पड़ सकती है भीषण ठंड
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में इस बार हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है। रांची औऱ आसपास के इलाकों में कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश में और सर्दी बढ़ने की संभावना है। साथ ही प्रदूषण बढ़ने के साथ धुंध की भी समस्या बढ़ेगी। ये रेलवे परिचालन के दृष्टिकोण से काफी मुश्किल होगा।