logo

विवाह के दिन भोजन करते इस नवयुगल का पंजाब के मुख्यमंत्री से क्‍या है रिश्‍ता, जानिये

विवाह के दिन भोजन करते इस नवयुगल का पंजाब के मुख्यमंत्री से क्‍या है रिश्‍ता, जानिये

द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़:

यह फर्श मोहाली के एक गुरद्वारे का है। और पंगत में बैठकर भोजन कर रहा नवयुगल कोई और नहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पुत्र नवजोत सिंह और उनकी पत्‍नी सिमरन हैं। 'विवाह-भोज' (गुरद्वारे का लंगर) की ये तस्वीरें बयां कर रही हैं  पंजाब को वाकई 'आम आदमी का मुख्यमंत्री' मिला है। चन्नी के पुत्र का विवाह 10 अक्‍टूबर को सादगीपूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उसी ढंग से भोजन किया।

विवाह समारोहों में बेशुमार वैभव का फूहड़ प्रदर्शन करने वाले नेताओं को चन्नी जी से सीख लेनी चाहिए। नवजोत सिंह ने सिविल इंजीनियरिंग के साथ लॉ की डिग्री ली है। सिमरन भी इंजीनियर हैं। अभी एमबीए कर रही हैं।