logo

संदिग्ध अवस्था मे मिली महिला की लाश, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

8380news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

गिरिडीह में संदिग्ध हालत में विवाहिता की लाश मिली। महिला का शव फांसी से झूलता मिला। मामला पचंबा थानाक्षेत्र अंतर्गत रानीखावा गांव का है। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। घटना की सूचना पंजबा थाना को दी गयी। थाना प्रभारी नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  मृतका के मायके वालों ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद से ही पांच लाख का दहेज मांगा जा रहा था। दहेज नहीं देने पर हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।