logo

दहेज लोभी ससुराल वालों ने शादी के सात माह बाद ही विवाहिता को घर से निकाला, किया प्रताड़ित

14761news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 

दहेज लोभियों ने शादी के 7 माह बाद ही बहू को घर से निकाल दिया। विवाहिता के साथ मारपीट भी गई। ससुराल वालों पर विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगा है। मामला जमशेदपुर के मानगो का है। पीड़िता का कहना है कि उसे एक दिन सब ठीक हो जाने की उम्मीद थी लेकिन समय के साथ चीजें बद से बदतर होती चली गई तो पुलिस का सहारा लेना पड़ा। उसने बताया कि वो व्यवस्था से बस न्याय चाहती है। 

पुलिस ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी
गौरतलब है कि मानगो के जवाहरनगर 13बी में रहने वाली गुल फसाबी परवीन ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया थाना, जेके कॉलेज रोड, केसी पाल गोदाम के पास रहने वाले पति जियाउल हक, अंजुम आरा, रोजी और सलीम को आरोपी बनाया गया है। छानबीन जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। 

सात माह पूर्व ही हुई थी पीड़िता की शादी
मामले में पीड़िता गुल फसाबी परवीन ने बताया कि उसकी शादी सात महीने पहले 18 मार्च 2021 को जियाउल से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मायके वालो ने कुछ रकम उसके ससुराल वालो को पहुंचाई लेकिन वे लगातार और रकम देने की मांग करते रहे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 

दहेज लोभी ससुराल वालों ने खूब सताया
गुल फसाबी परवीन ने बताया कि ससुराल वालों की दहेज की मांग बढ़ती जा रही थी जिसे पूरा कर पाने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरावाले मारपीट करने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि ससुराल में रहना मुहाल हो गया था। मानगो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने टीम गठित की है जो आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।