logo

झारखंड के गौरव हैं शहीद अभिषेक व अरविंद : रघुवर दास

2099news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची: 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के दो शहीदों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दास ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। दास ने कहा कि झारखंड के लाल ने देश का मान बढ़ाया है। पूरे झारखंड को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है। 

मौके पर रघुबर के समझ ग्रामीणों रखी मांगे 
चोरया ग्राम की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र रखते हुए चोरया मोड़ पर शहीद अभिषेक की प्रतिमा लगवाने, उनके नाम पर पथ का नामकरण करने, तोरणद्वार बनवाने सहित उनके बड़े भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। दास ने इसपर आवश्यक पहल का भरोसा दिया।

लद्दाख में शहीद हुए झारखंड के सपूत 
लेह लद्दाख की दुर्गम घाटियों में बारूदी सुरंग विस्फोट से अभिषेक साहू शहीद हुए थे जबकि अरविंद की मौत जम्मू में बीमारी से हुई। मिलने वालों में जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र महतो, महामंत्री सतीश साहू, मुकेश प्रसाद, राम बालक ठाकुर छेदी साहू, नीरज उरांव, मनोज साहू, उमेश रंजन साहू आदि शामिल थे। इस मौके पर दास के साथ प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर भी उपस्थित थे।