logo

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, कहा-जरूरत पड़ी तो साथ बैठूंगा

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, कहा-जरूरत पड़ी तो साथ बैठूंगा

द फॉलोअप टीम, शिलांग: 

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान किसान आंदोलन का समर्थन करते दिखे। उन्होंने किसान आंदोलन को अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन कहा। उनका कहना है कि देश में इतना बड़ा आंदोलन आज तक नहीं चला जिसमें 600 लोग मरे।  नेता कुछ नहीं बोले, मैंने पहले भी कहा था कि मैं किसानों के धरने पर उनके साथ बैठूंगा। 

किसानों के लिए एक शब्द भी नही कहा 
उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के एक अस्पताल में 5-7 लोग मर गए, जिस पर केंद्र सरकार की ओर से प्रस्ताव आया। वहीं किसानों की इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत पर दिल्ली से कोई भी किसानों के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों के जो मुद्दे हैं, अगर मैं उस पर कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जायेगा। किसी भी राज्यपाल को हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन मेरे जो शुभचिंतक हैं जो इस तलाश में रहते हैं कि ये कुछ बोले और हटे।

पद छोड़ेने मे नहीं होगी झिझक
उन्होने कहा कि दिल्‍ली में बैठे दो-तीन लोगों ने मुझे गवर्नर बनाया है। वहीं किसानों के समर्थन पर बोलने पर उनलोगों को दिक्कत होगी। लेकिन अगर वो कहेंगे कि हमें दिक्‍कत है तो मैं एक मिनट भी अपना पद छोड़ने में नहीं लगाऊंगा। राज्यपाल ने कहा कि अगर देश में कुतिया भी मरती है तो दिल्‍ली के नेताओं का शोक संदेश आता है लेकिन 600 किसानों का प्रस्‍ताव लोकसभा में पास नहीं हुआ।