द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
पंजाब नेशनल बैंक घोटाला और धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहुल चोकसी को डोमिनिका से गिरफ्तार किया गया। अब उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। एंटीगा और बारबुडा के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा कि अगले 48 घंटे में मेहुल चोकसी को भारत भेजा जा सकता है। मेहुल चोकसेी को सीधे डोमिनिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। पीआईबी बैंक से करोड़ो की हेराफेरी का आरोप मेहुल चौकसी पर है।
पिछले दिनों आई थी लापता होने की खबर
मिली जानकारी के मुताबिक पीएनबी घोटाला और धोखाधड़ी मामले की मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी पिछले रविवार यानी 23 मई को शाम साढ़े पांच बजे कार से निकला था। कुछ देर बाद उसकी कार पास ही लावारिस हालत में मिली। उसके परिजनों और मेहुल चोकसी के वकील ने मीडिया को बताया कि वो एंटीगा से लापता हो गया है। उस घटना के बाद से ही एंटीगा की रॉयल पुलिस मेहुल चोकसी की तलाश में लग गई थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भारत लाया जाएगा।
एंटीगा के पास ही डोमिनिका से हुआ गिरफ्तार
गौरतलब है कि पीएनबी घोटाला मामले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी बीत काफी समय से एंटीगा स्थित जॉली हार्बर इलाके में रह रहा था। 2018 में वो भारत से फरार हो गया था। बीते 2 साल से केंद्रीय जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी उसके प्रत्यर्पण का प्रयास कर रही थी। मेहुल चोकसी के वकील ने दावा किया है कि उसका मुवक्किल एंटीगा का नागरिक है। उसके पास एंटीगा की राष्ट्रीयता वाले सभी अधिकार हैं। गौरतलब है कि कैरेबियाई देश एंटीगा के पास ही डोमिनिका है।