द फॉलोअप टीम, मुंबई:
अभिनेत्री जूही चावला को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मीम्स बनाए जा रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने 5G मामले में जूही की याचिका खारिज कर दी। उन पर 20 लाख का जुर्माना भी लगाया। शुक्रवार को याचिका खारिज होने के बाद लगातार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। कोर्ट ने जूही की याचिका को गलत करार देते हुए ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया था।
तरह-तरह के वाक्य लिखे जा रहे
जूही के ऊपर बनाये गए मीम में तरह तरह की लाइन लिखे जा रहें हैं। कहीं लिखा जा रहा 'गजब बेइज्जती है यार!' तो कहीं 'मेरा तो लाइफ इतना खराब हो गया' किसी मे लिखा है 'गड़बड़ हो गई मुझ से' तो कहीं 'आ गया स्वाद?' और ना जाने ऐसी ही कई मीम बनाये गए जिसमें व्यंग्यात्मक बातें लिखी हैं।
कोर्ट ने जूही चावला को लगाई फटकार
कोर्ट ने जूही पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। उनपर कार्यवाही के दुरुपयोग का आरोप है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को खुद नहीं मालूम था कि किन तथ्यों को लेकर याचिका दायर हुई है। यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दायर की गई।