द फॉलोअप टीम, डेस्क:
जनसंख्या नियंत्रण वाले इस दौर में अगर किसी को 16 पत्नियां और 151 बच्चे हों तो यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन यह सच्चाई है। जी हां! जिम्बाब्वे के एक 66 वर्षीय सख्स मिशेक न्यंदोरो (Misheck Nyandoro) की 16 पत्नियां और 151 बच्चे हैं। मिशेक इतने से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी ख्वाहिश है कि 100 पत्नियां और कम से कम 1000 बच्चे हों। है ना हैरत वाली बात।
परिवार बढ़ाते रहने की इच्छा है
मिशेक का कहना है कि उसकी बूढ़ी पत्नियाँ उसकी सेक्स ड्राइव को मैच नहीं कर पाती हैं। इसलिए वह जवान महिलाओं से शादी करता है। मिशेक का कहना है कि वह आगे भी इसी तरह अपना परिवार बढ़ाता रहेगा। आने वाली ठंड में वह 17वीं शादी करने जा रहे हैं। एक स्थानीय समाचार आउटलेट द हेराल्ड को बताया, “मैं अपने शेड्यूल के हिसाब से अपने बेडरूम में जाता हूँ। अपनी पत्नी को संतुष्ट करता हूं और अगले कमरे में चला जाता हूँ। यही मेरा काम है। मेरे पास इसके अलावा और कोई काम नहीं है।”
17वीं शादी की तैयारी में हैं मिशेक
मिशेक ने अब तक 16 शादियां की और 17 वी की तैयारी में है। उसका मानना है कि उसका अब सिर्फ काम है बच्चे पैदा करना। उसके 151 बच्चे हैं। अभी भी वह ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहता है। रोज वह अपनी चार पत्नियों के साथ सोता हैअभी भी वह चाहता है कि वह नौजवान महिलाओं से शादी करता रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पुरानी पत्नियां अब उस गति से बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं हैं।
काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं मिशेक
मिशेक अपनी लाइफ को बेहद ही लग्जरी तरीके से जीते हैं। अपने बच्चों की सारी जरूरतों को पूरा करते हैं और उनकी पत्नियां उनके लिए खाना बनाती है। वह उनके शौक पूरे करता है। मिशेक का कहना है कि अगर संभव हो पाया तो मैं 100 पत्नियां और करीब 1000 बच्चे करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो मैं कर रहा हूं वह एक पॉलीगामी प्रोजेक्ट के तौर पर है, जोकि 1983 से ही मैंने शुरू किया और अपने मौत तक इसे जारी रखना चाहता हूं। ये काफी अच्छा है।