logo

अधेड़ ने 10 वर्षीय बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार, पकड़कर की जमकर पिटाई

7108news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 
चिरकुंडा थानाक्षेत्र के चिता डंगाल में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 45 वर्षीय शख्स पर लगा है। बताया जा रहा है कि बच्ची विक्षिप्त है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को बिस्किट का लालच देकर जंगल की तरफ ले गया और वहीं दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने अधेड़ को ऐसा करते देख लिया और उसे पकड़कर पिटाई कर दी। 



पुलिस ने आरोपी को घर से किया गिरफ्तार 
जानकारी के मुताबिक भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की। उसी दौरान आरोपी भाग गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इधर मामले की जानकारी आसपास के गावों तक फैल गयी। लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गयी थी।