logo

मिल्खा सिंह की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई चिंता, कुछ दिन पहले ही हुआ था पत्नी का निधन

9930news.jpg
द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़:

महान धावक मिल्खा सिंह की तबियत फिर से ख़राब हो गई है। बताया जा रहा है कि 91 साल के मिल्खा सिंह को गुरुवार देर रात बुखार आया और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया। दो दिन पहले ही वो पीजीआई चंडीगढ़ के कोरोना आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट हुए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। उन्हें  प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था।  डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये हुए है। अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं साझा की है। 

हालत में सुधार की मिली थी जानकारी
दो दिन पहले उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टरों ने बताया था उनकी हालत स्थिर और उसमें सुधार है।  परिवार ने कहा था कि मिल्खा की हालत में सुधार है।  अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, परिवार वालों ने जानकारी दी थी कि वो कोरोना आईसीयू से बाहर हैं और फिलहाल वह मेडिकल आईसीयू में ही हैं। मिल्खा जी की लड़ाई जारी है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द घर लौटेंगे।  

कुछ दिन पहले ही हुआ था पत्नी का निधन 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का निधन हुआ है। वह भी कोविड पॉजिटिव थी। कोविड से संक्रमित होने के कारण ही बीते रविवार को उनका मोहाली में निधन हो गया था।  वह राष्ट्रीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी थीं। पिछले महीने मिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज हुआ जिसके बाद वह कोरोना नेगेटिव हो गए। यहां एक हफ्ते उपचार के बाद उन्हें घर लाया गया था।  जहां उनका आक्सीजन लेवल गिर गया था। इसलिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।