logo

कोरोना पॉजिटिव मिल्खा सिंह को हुआ निमोनिया, अस्पताल में भर्ती

8947news.jpg
द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़:
 
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) निमोनिया से पीड़ित हो गए हैं। पिछले सप्ताह वो कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) हो गए थे। निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के एक बयान में कहा गया, मिल्खा सिंह को कोविड निमोनिया के साथ फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में गहन चिकित्सा इकाई (Intensive care unit) में भर्ती कराया गया है।  उनकी हालत स्थिर है। 

रसोइया पहले हुआ था कोरोना पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने कहा है कि सरदार जी की तबीयत ठीक है। सोमवार को वह असहज महसूस कर रहे थे, इसी कारण हमने उन्हें अस्पताल में डालने का फैसला किया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह आईसोलेट हो गए थे। निर्मला ने बताया कि एक रसोइया, जो 50 साल से परिवार के साथ है, को पहले कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया था।

मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बना बायोपिक
91 वर्षीय मिल्खा सिंह भारत के महान एथलिट में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए दौड़ प्रतिस्पर्धा में कई पदक हासिल किए। मिल्खा सिंह 1960 के ओलंपिक खेलों में 400 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे थे। मिल्खा सिंह की जिंदगी पर इसी नाम से बायोपिक भी बन चुकी है। इस फिल्म में मिल्खा सिंह के बचपन से लेकर ओलंपिक खेलों में भाग लेने तक की कहानी दिखाई गई है। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने इस फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी।