logo

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना से निधन, मेदांता में उन्होंने आखिरी सांस ली

1599news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची  
झारखंड के लिए एक बहुत ही दुःखद खबर है।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना से निधन हो गया है। शनिवार को रांची के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उनके इंतकाल की खबर से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है।

अंसारी झारखंड सरकार में मत्री भी रहे
बता दें कि हाजी हुसैन अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण और पंजीकरण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री रहे। वह झामुमो के पुराने नेता रहे। वह हज समिति झारखंड के अध्यक्ष रह चुके हैं। अंसारी राज्य में मंत्री बनने वाले पहले और एकमात्र मुस्लिम हैं। वह 1995, 2000 और 2010 में क्रमशः मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के टिकट पर झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए और 2004 में विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया।

कांग्रेस से हुई थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत 
अंसारी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी जो जल्द ही 90 के दशक की शुरुआत में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। उन्होंने 1995 में मधुपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव लड़ा और चुनाव जीता। उन्हें उसी निर्वाचन क्षेत्र में 2000 में फिर से विधायक चुना गया। उन्हें 2003–04 में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया था। उन्हें 2009 में फिर से विधानसभा में चुना गया। उन्हें 2009 से 2015 तक गठबंधन सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

मधुपुर के पिपरा गांव में हुआ था जन्म 
विकिपीडिया के अनुसार हाजी हुसैन अंसारी का जन्म 23 जुलाई 1947 में झारखण्ड के देवघर जिला के मधुपुर में हुआ था।