logo

हेमंत सोरेन की बहन की शादी में पहुंचे दो एक्स CM समेत मंत्री और विधायक

हेमंत सोरेन की बहन की शादी में पहुंचे दो एक्स CM समेत मंत्री और विधायक

द फॉलोअप टीम, रांची:

रामगढ़ के गोला प्रखंड के नेमरा की आज छटी ही निराली है। खुशियों की झिलमिलाहट से हर चेहरा दमक रहा है। क्या आम हो और क्या खास। वहीं घर-आंगन, चौक-चौबारे रंग-बिरंगी रोशनियों से चमक रहे हैं। दरअसल  आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन और स्वर्गीय शंकर सोरेन की पुत्री आशा कुमारी की शादी है।

 

राज्यपाल रमेश बैसे से लेकर पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सीएम शिबू सोरेन के अलावा कई मंत्री और विधायक वर-वधु को आशीष देने पहुंचे। उत्साह और उमंग की वजह हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बताई। उनके बकौल 21 साल के बाद सोरेन परिवार में लड़की की शादी हो रही है।

 

 

मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी,  विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक अर्जुन राम, चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह, रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा,  एसपी प्रभात कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद सभी अतिथियों का स्वागत कर रहे थे।

 

 

काफी संख्या में पुलिस बल तैनाती हैं। गोला के डीवीसी चौक से लेकर नेमरा तक लगभग 25 किलोमीटर तक हर चौक-चौराहे पर पुलिस जवान दिखे। हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन ने कहा कि काफी खुशी का मौका है।

 

दुल्हन की तरह सजा मुख्यमंत्री का पैतृक आवास
शादी को लेकर घर के समीप आंगन में भव्य विवाह मंडप का निर्माण किया गया है। जबकि मेहमान एवं परिजनों को खाना खिलाने एवं ठहराने के लिए जगह-जगह पंडाल बनाया गया है। कई जगह आकर्षक तोरण द्वार भी लगाये गये हैं। सीएम के आवास के समीप बड़ा तालाब का सुंदरीकरण किया गया है। तालाब के चारों ओर आकर्षक लाइट लगाई गई हैं।

 

जिससे तालाब की खूबसूरती में चार चांद लग गया है। साथ ही समीप के आंगनबाड़ी भवन का भी रंग-रोगन के अलावे फर्श में टाइल्स लगाया गया है। तालाब से लेकर घर तक विद्युत सज्जा एवं कपड़े से सजावट की गई है।

 

यह भी पढ़ें:

सीएम की बहन की शादी में पहुंचे राज्यपाल, वर-वधु को दी शुभकामनाएं