logo

विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किया उर्जानगर हॉस्पिटल का निरीक्षण, दिया जरूरी निर्देश

7937news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोड्डा: 
कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो रही है। चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। इस बीच गोड्डा में अस्पतालों को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। गोड्डा के महगामा का उर्जानगर अस्पताल अब कोविड अस्पताल में तब्दील हो जाएगा। महागामा से कांग्रेस पार्टी की विधायक दीपिका पांडेय सिंह जिले इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर है। 

विधायक दीपिका पांडेय ने सुविधा का जायजा लिया
महागामा विधायक दीपिक सिंह पांडेय ने उर्जानगर स्थित कोविड हॉस्पिटल का दौरा किया। विधायक ने यहां की स्थिति जानी। व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक दीपिका सिंह पांडेय ने इस बीच अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिया। विधायक काफी समय तक रूकीं और हॉस्पिटल में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। अधिकारियों से जानकारी भी ली। 

टेक्नीशियन को दी जा रही है सभी जरूरी ट्रेनिंग
उर्जानगर के अस्पताल के टेक्नीशियन को महागामा रेफरल अस्पताल में ट्रेनिंग भी दी जा रही है ताकि वहां मौजूद आधुनिक उपकरणों को आसानी से चला सकें। साथ ही विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर अब महागामा रेफरल अस्पताल में उर्जानगर अस्पताल के कर्मियों को वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उर्जानगर अस्पताल में भी वैक्सिनेशन और टेस्टिंग तेजी से हो सके। इससे मरीजों को भी आसानी होगी। 

4 दिन में पूरी तरह से तैयार हो जायेगा अस्पताल
ECL के उर्जानगर अस्पताल की तैयारियां जोरों पर है। ऑक्सीजन पाइप लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही यहां आधुनिक मशीनों को लाने की भी तैयारी की जा रही है। विधायक दीपिका ने कहा कि हम कोरोना काल के इस भीषण दौर में भी जनता की सेवा में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। राज्य सरकार खुद पूरी तरह से इसको लेकर गंभीर है। महागामा का उर्जानगर अस्पताल चार दिनों में मरीजों के लिए शुरू हो जाएगा।

विधायक ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, इस दौरान महगामा SDO जितेन्द्र देव,मजिस्ट्रेट एजाज अहमद,अस्पताल प्रभारी डाक्टर निश्रा एवं डाक्टर चौधरी उपस्थित थे।