logo

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के बॉडीगार्ड पर भाजपा नेता को पीटने का आरोप 

15937news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः 
झरिया में पाथरडीह के राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अंगरक्षक पर आरोप है कि उसने बीजेपी के एक स्थानीय नेता की पिटाई की फिर उसे धक्का मारकर बाहर निकाल दिया।  इसके बाद स्थानीय लोगों ने पूर्णिमा नीरज सिंह के विरोध में जमकर नारे लगाये। 


पार्षद के कहने पर बाहर 
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष साधन महतो ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे थे। पूर्व पार्षद समस्याओं का लिखित आवेदन लेकर कमरे में जाने नहीं दे रहे थे। तभी पूर्व पार्षद के कहने पर ही पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने उन्हें साथ धक्का-मुक्की की। उनको जमकर पीटा। आरोप है कि अंगरक्षक ने कहा कि आप लोग कांग्रेस के आदमी नहीं हैं, आप लोगों का काम नहीं होगा। पीड़ित ने अंगरक्षक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर पहुंचे
सीओ प्रमेश कुशवाहा का कहना है कि 2 पक्षों में विवाद होने की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामले में पूर्णिमा सिंह ने कहा कि आज से सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत है। यहां जन समस्याओं को दूर किया जाएगा।  उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर पहुंचकर अपनी  सम्स्या बताएं।