logo

ट्रेन में चड्डी में घूम रहे थे विधायक गोपाल मंडल, विरोध करने पर की सहयात्रियों की पिटाई

12422news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

जदयू (JDU) के विधायक गोपाल मंडल ने शर्मनाक हरकत की। वे गुरुवार रात पटना से नई दिल्ली जा रही ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन में वो चड्डी पहन कर घूम रहे थे। साथ बैठे दूसरे यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो विधायकी गर्मी दिखाने लगे। वो यात्रियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विधायक ने चलती ट्रेन में हंगामा किया। एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। वहां से वो विधायक अपने A-1 कोच के कूपे में ले गए। 

टॉयलेट से लौट रहे थे विधायक जी! 
जानकारी के मुताबिक़ विधायक गोपाल मंडल और उनके साथी सीट नंबर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। वह टॉयलेट से लौटे थे इसलिए बनियान और अंडरवियर में थे। तभी  22-23 नंबर सीट पर बैठे यात्री प्रह्लाद पासवान ने विरोध किया। प्रह्लाद पासवान ने कहा कि यहां महिलाएं भी बैठी हैं ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप किस तरह का व्यवहार करें। विधायक ने यह सुनते ही बहस शुरू कर दी।

पहले भी चर्चा में गोपाल मंडल
पुलिस ने बताया कि प्रह्लाद पासवान ने लिखित शिकायत नहीं की है। बता दें कि गोपाल मंडल पहले भी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद पर अवैध उगाही करने का आरोप लगा दिया था, कुछ दिन पहले भी वह डिप्टी CM को आई लव यू कहते नजर आए थे।