द फॉलोअप टीम, रांची:
मोटोरोला ने मंगलवार को अपनी Moto Edge 20 सीरीज लॉन्च कर दी। यह फोन 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ हैं। इनमें 5G सपॉर्ट मिलता है और 10-बिट एमोलेड डिस्प्ले भी है। Moto Edge 20 देश का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन है। पिछले महीने ही Moto Edge 20 और Edge 20 Fusion को यूरोप में लॉन्च किया गया था। आइये इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Moto Edge 20 में यह रहेंगे फीचर
Moto Edge 20 की कीमत 29,999 रुपये है। Moto Edge 20 में 6.67 इंच फुलएचडी+ ओलेड डिस्प्ले है। जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। सुरक्षा के लिए 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन ऐंड्रॉयड 11 के साथ आता है। ड्यूल सिम वाले इस फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। मोटो एज 20 में सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.25 के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आएगा।
इसमें यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, 3 माइक्रोफोन और 4000mAh बैटरी है। बैटरी 30 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 163.5×76.2×7.1 मिलीमीटर और वजन 163 ग्राम है। स्मार्टफोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। यह 24 अगस्त, दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा। मोटोरोला Moto Edge 20 फ्रॉस्टेड पर्ल और फ्रॉस्टेड ऐमरेल्ड कलर में मिलेगा।
Edge 20 Fusion में रहेंगे फीचर
moto edge Fusion 20 में 6.67 इंच फुलएचडी+ ओलेड डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800U प्रोसेसर है। फोन में 6 जीबी व 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर हैं और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। मोटो एज 20 फ्यूजन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और 2 माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। मोटो का यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है।
इसका वजन 185 ग्राम और डाइमेंशन 166 x 76 x 8.25 मिलीमीटर है। फोन में 30 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।फ्यूजन स्मार्टफोन इलेक्ट्रिक ग्रेफाइट और साइबर टील कलर में मिलेगा। Edge Fusion 20 फ्यूजन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 22,999 रुपये है।