logo

Jharkhand Weather Report: 4 दिनों तक हो सकती है मध्यम दर्जे की बारिश, मानसून हुआ सक्रिय

10697news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जुलाई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।  हालांकि, बिहार, झारखंड, बंगाल में हल्की वर्षा हो सकती है ।मानसून पूरे भारत में सक्रिय नजर आ रहा है। जिससे बंगाल, यूपी के ज्यादातर हिस्सों में आज तेज बारिश होने के आसार हैं।  साथ ही बिहार में भी बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं। झारखंड में भी मानसून सक्रिय है। झारखंड के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है। 

मानसून टर्फ से बारिश की संभावना
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि, देश के चार हिस्सों से मानसून टर्फ बनने के कारण मानसून सक्रिय हुआ है।  आज दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं मध्यम, तो कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं बात राजधानी रांची की करें तो बीच-बीच में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री।  हवा 17 किमी प्रति घंटा की चाल से चलेगी। 

13 से 16 जुलाई तक बारिश होगी 
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माैसम केंद्र, रांची के अनुसार 13 से 16 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। वहीं, रविवार और सोमवार को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम में आद्रता बनी रहेगी।